नई दिल्ली, जुलाई 20 -- नई दिल्ली। अगर आप सड़क पर रफ्तार के शौकीन हैं और ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेते हैं, तो अपनी आदत बदल लीजिए। सरकार सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए एक नया कानून लागू करने जा रही है, जिसके तहत अब आपके ड्राइविंग व्यवहार से वाहन के बीमा का प्रीमियम तय होगा। यातायात नियमों का मखौल उड़ाने पर आपकी प्रीमियम राशि 100 प्रतिशत बढ़ जाएगी। जबकि सुरक्षित ड्राइविंग करने वालों को प्रीमियम में 40 फीसदी तक की भारी छूट मिलेगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में होने वाली 70 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं ड्राइवरों की लापरवाही के कारण होती हैं।

नए नियम का विवरण सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि काफी समय से यह व्यवस्था वैकल्पिक थी, लेकिन मंत्रालय व बीमा नियामक (आईआरडीएआई) के बीच हुई हालिया बैठकों में इसे कानून...