नई दिल्ली, मार्च 30 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में ऐलान किया कि देश नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने नक्सलवाद खत्म करने की कील 31 मार्च की समयसीमा का उल्लेख करते हुए आंकड़ों के साथ ये दावा किया। लोकसभा में वामपंथी उग्रवाद से देश को मुक्त कराने के प्रयासों पर नियम 193 के तहत हुई चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अब हम कह सकते हैं कि नक्सल मुक्त हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद के लिए कांग्रेस और वामपंथी विचारधारा को जिम्मेदार ठहराते हुए साफ किया कि नक्सलवाद विकास की कमी और अन्याय के कारण नहीं, बल्कि विचारधारा के चलते पनपा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति और दृण इच्छाशक्ति की वजह से यह संभव हुआ है। शाह ने इस सफलता के लिए सदन में सुरक्षा बल, पुलिस और आदिवासी जनता को सैल्यूट भी किया। गृह...