रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बुधवार को गांधी समाधि से स्वदेशी संकल्प रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। रैली में सम्मिलित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि देश को आर्थिक रूप से सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सभी को स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को भी प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें तथा इस संदेश को अपने परिवार एवं समाज तक भी पहुंचाएं।...