बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए आम लोगों की भागीदारी जरूरी डीएम ने की प्रशासनिक अधिकारियों से अभियान में आगे आने की अपील रेडक्रॉस और रोटरी क्लब ने 150 टीबी रोगियों को बांटे पौष्टिक आहार जिले में अभी 1225 टीबी रोगी, सरकारी अस्पताल में किया जा रहा मुफ्त इलाज फोटो 16 शेखपुरा 01 - शहर के रेडक्रॉस भवन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान टीबी रोगी को पौष्टिक आहार किट प्रदान करते डीएम शेखर आनंद व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश को साल 2030 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए शासन-प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों को भी आगे आना होगा। आज से एक दशक पहले टीबी जानलेवा बीमारी मानी जाती थी। लेकिन, अब सभी सरकारी अस्पतालों में इसका मुफ्त और अचूक इलाज उपलब्ध है। टीबी के मरीज बीमारी को छिपाएं नहीं, बल्कि बेझिझक आगे आकर अपना मुफ्त इलाज...