रांची, सितम्बर 9 -- रांची। प्रमुख संवाददाता विश्व हिन्दू परिषद झारखंड-बिहार के क्षेत्र मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने सीपी राधाकृष्णन के देश के 15 वें उप राष्ट्रपति बनने पर हर्ष प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि उप राष्ट्रपति मृदुभाषी एवं जन-भावना को समझने वाले एक सुलझे व्यक्तित्व हैं। उनके उप राष्ट्रपति बनने से देश को एक कुशल व उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ता मिला है। उनके विचारों एवं कार्यों से देश को एक नई दिशा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...