नई दिल्ली, मार्च 31 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटीज मिशन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि इस योजना का उद्देश्य कभी भी पूरे शहर का विकास करना नहीं था। देश को आधी अधूरी योजना बडे बदलाव के दावे के साथ बेची गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी शहर तब तक स्मार्ट नहीं हो सकता, जब तक वह अपने नागरिकों को बुनियादी गरिमा स्वच्छ पानी, स्वच्छ हवा और सुरक्षा न दे सके। उन्होंने कहा कि जब यह योजना अपने अंत के करीब है, तो उन्होंने संसद में इसके वास्तविक परिणामों का हिसाब मांगा, लेकिन जो सच्चाई सामने आई, वह किसी धोखे से कम नहीं है।उत्तराखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्तकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सुबह सैर के दौरान झगड़े में ...