नई दिल्ली, जुलाई 10 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। यह भी पढ़ें- दिल्ली के पानी के 13-15% नमूनों में यूरेनियम की मात्रा खतरनाक स्तर पार, NGT सख्त देश के 22 फीसदी हिस्सों में भूजल में नाइट्रेट की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई है। इसमें सुधार होने के बजाए, हर साल बढ़ोतरी हो रही है और पिछले 3 सालों में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (सीडब्ल्यूजी) की ओर से पेश रिपोर्टों से इसका खुलासा हुआ है। दिल्ली, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों के पानी के नमूने में सबसे अधिक नाइट्रेट की मात्रा पाई गई। इन राज्यों में राष्ट्रीय औसत से अधिक हिस्सों के पानी में नाइट्रेट की मात्रा अधिक पाई गई। नाइट्रेट की अधिकता से बच्चों में 'ब्लू बेबी सिंड्रोम' जैसी बीमारी का खतरा काफी अधिक बढ़ ज...