गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। करणी सेना भारत परिवार के झारखंड प्रभारी राहुल प्रताप सिंह ने शहर के चेतना में प्रेसवार्ता आयोजित कर यूजीसी एक्ट को जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालय में सभी वर्ग के छात्र एक साथ बैठकर पढ़ते और खेलते हैं। सवर्ण जाति के छात्रों का ओबीसी, एसटी, एससी वर्ग के छात्रों से काफी बेहतर दोस्ती है। ऐसे में विद्या के मंदिरों में यूजीसी एक्ट लाकर छात्रों को विभिन्न वर्ग में बांटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओबीसी, एससी/ एसटी वर्ग के छात्र यूजीसी एक्ट का अध्ययन करें और वह बताएं कि यह एक्ट किसके हित में है। उन्होंने कहा कि देश में सभी वर्गों के ख्याल को रखते हुए कानून बननी चाहिए। करणी सेना यूजीसी एक्ट में किए गए बदलाव और उससे समाज में हो रहे भेदभाव का विरोध कर रही है। व...