नैनीताल, सितम्बर 30 -- भवाली। देश के सरकारी बोर्डिंग स्कूलों की प्रतिष्ठित एजुकेशन वर्ल्ड इंडियाज टॉप 30 गवर्मेंट बोर्डिंग स्कूल्स 2026-27 रैंकिंग में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। देश के शीर्ष 30 सरकारी बोर्डिंग स्कूलों में घोड़ाखाल को 18वां स्थान मिला है। खास बात यह है कि इस सूची में शामिल सैनिक स्कूलों में घोड़ाखाल सबसे आगे है। असम का सैनिक स्कूल गोलपारा दूसरे स्थान पर है। घोड़ाखाल को रैंकिंग में कुल 1112 अंक मिले हैं।नैनीताल जिले के घोड़ाखाल में स्थित यह संस्थान केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि देश के लिए सैन्य अधिकारी तैयार करने वाली प्रमुख संस्थाओं में भी शामिल है। स्कूल की स्थापना 21 मार्च 1966 को तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवाब ऑफ रामपुर की एस्टेट में की गई थी। घोड़ाखाल से अब तक 850 से अधिक सैन्...