सहारनपुर, मई 2 -- सहारनपुर। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानू चिब ने शुक्रवार को युवा कांग्रेस की नौजवान- किसान बचाओ यात्रा का शुभारंभ सहारनपुर से किया। उन्होंने कहा कि देश के संविधान और भविष्य की रक्षा कांग्रेस करेगी। युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार की किसान एवं नौजवानों के विरुद्ध नीतियों के खिलाफ निकली रही नौजवान किसान बचाओ यात्रा का शुभारंभ सहारनपुर से हुआ, जिसके लिए युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब यहां पहुंचे। उन्होंने इस यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार देश में धर्म और जाति के नाम पर जिस तरह काम कर रही है वह घोर निंदनीय है, भाजपा सरकार ने अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौता करके जिस तरह से देश के बाजार को अमेरिकी किसानों के लिए खोला है, वह देश के किसानों की रीड तोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि द...