बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से अनिगमित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण और आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के आगामी वर्ष 2026 के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक अश्वनी कनौजिया ने बताया कि अनिगमित क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था का एक अभिन्न हिस्सा है, जो न केवल बड़ी संख्या में प्रतिष्ठानों को सम्मिलित करता है, बल्कि इस क्षेत्र में बड़ी मात्रा में रोजगार भी सृजित करता है। जीडीपी में भी इसका योगदान महत्वपूर्ण है। आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण 2026 का उद्देश्य श्रम बल भागीदारी दर, श्रमिक जनसंख्या अनुपात और बेरोजगारी दर का अनुमान लगाने के लिए आंकड़े एकत्रित करना है। इनका उपयोग अनुसन्धान एवं बुनियादी ढांचों के सृजन व विकास के लिए किया जाएगा। इस दौरान सीतापुर से सहायक निदेशक अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.