कुशीनगर, सितम्बर 22 -- फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को पावानगर महावीर इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में सेवा की भावना विकसित करना ऐसे अभियानों का उद्देश्य है। देश के विकास में विद्यार्थियों और युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इको मिशन क्लब के अंतर्गत आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में करीब 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Siwan ...