मधेपुरा, जनवरी 26 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत मधेपुरा द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर माय भारत माई वोट अभियान के तहत युवाओं के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत योगाभ्यास से हुई। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, मुखिया किशोर कुमार, सरपंच देवराज बाबू, विद्यालय के प्राचार्य आरएन ठाकुर और मेरा युवा भारत के उपनिदेशक हुस्न जहां उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को शॉल, प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 52 युवाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान अवश्य करने की अपील की गयी। उपनिदेशक हुस्न जहां ने कहा कि मतदा...