नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली के यशोभूमि में एडीएसईआई और सीएआईटी ने डायरेक्ट सेलिंग- विमेन एंटरप्रेन्योर्स समिट 2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। इस दौरान अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने देश के समग्र विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी आवश्यक बताया है। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रहलाद जोशी ने कहा डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री महिलाओं को उद्यमी बनने का काम कर रही है। साल 2015 में डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री जहां महज 3 हजार करोड़ की थी वह आज बढ़कर 30 हजार करोड़ रुपये की हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...