सहारनपुर, अप्रैल 18 -- सहारनपुर। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम की श्रृंखला में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया व महिलाओं की समाज में बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला गया। महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही है और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। सम्मेलन में पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू , महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा व अल्पना तलवार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही, महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं उनके लाभों के बारे में भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- विकास में मातृशक्ति की भूमिका महत्...