देहरादून, मई 12 -- देहरादून। यूकॉस्ट विज्ञान धाम झाझरा देहरादून में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन किया गया। परिषद के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत ने उत्तराखंड राज्य में विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार को राज्य के विकास के लिए बहुत आवश्यक बताया। साइंस सिटी देहरादून के सलाहकार डॉ जीएस रौतेला ने कहा कि देश के विकास में प्रौद्योगिकी का अहम योगदान है और नई जेनरेशन को इनोवेशन और पेंटेट पर विशेष ध्यान देने की अत्यंत आवश्यकता है। आईआईपी देहरादून के साथ चंपावत में संचालित पीरूल ब्रिकेट्स परियोजना पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। मंजेश भट्ट ने परियोजना के सफल संचालन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ डी पी उनियाल, कार्यक्रम का संचालन यूकॉस्ट की वैज्ञानिक डॉ मंजू सुंदरियाल, डॉ भवतोष शर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- कुमाऊं ...