दरभंगा, अगस्त 21 -- दरभंगा। उद्यमियों की सृजनात्मकता एवं नवाचार ने दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक-सामाजिक विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विवि के वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. हरेकृष्ण सिंह ने उक्त बातें कही। प्रो. सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की प्राप्ति तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए उद्यमिता को बढ़ावा देने की जरूरत है और यह तभी संभव है, जब उद्यमी उपक्रम स्थापित करें, सफल संचालन करें एवं रोजगार प्रदाता बनें। हम संकल्प लें कि विश्व उद्यमी दिवस के अवसर पर एक उद्यम स्थापन की सोच रखेंगे, तभी सही अर्थ में इस अवसर को मनाया जाना सार्थक होगा। यह भी पढ़ें- डीसीई में दो स्टार्टअ...