सहारनपुर, मार्च 30 -- बड़गांव। गांव उमरी में क्षत्रिय सम्मेलन में उप्र क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष कानसिंह ने कहा देश के विकास में क्षत्रिय समाज का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। क्षत्रिय समाज ने हमेशा सभी वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया। भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत राणा का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है। महेश राणा संजयवीर राणा, कुलवंत राणा, तेजवीर सिंह, सतीश राणा, पूर्व प्रधान कृष्णपाल सिंह, चन्द्रपाल सिंह, अनुज राणा, शिवकुमार राणा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...