गाजीपुर, मई 9 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। एसकेबीएम इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत बनने वाले नए भवन का शिलान्यास और खेल मैदान का उद्घाटन सांसद अफजाल अंसारी और जमानियां विधायक ओम प्रकाश सिंह ने किया। नए भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक करोड़ 18 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। जमानियां विधायक ओपी सिंह ने कहा कि समाज और देश के विकास के लिए बच्चों और बच्चियों की शिक्षा बेहद जरूरी है। शिक्षा ही व्यक्ति की पहचान बनाती है, इसलिए लोगों को शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि सरकार गांव, किसान और गरीब विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। यह भी पढ़ें- 1.18 करोड़ से कॉलेज का होगा कायाकल्प शिक्षण संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है और शराब बिक्री को बढ़ावा दिया...