नई दिल्ली, अगस्त 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली को देश के विकास का इंजन बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ऐसी योजनाओं पर गंभीरता से अमल कर रही है, जिससे दिल्ली देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। राजधानी में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे, पर्यावरण, परिवहन व्यवस्था की नींव मजबूत की जा रही है। विकसित भारत की दहलीज पर पहला बड़ा कदम दिल्ली रखेगी और दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ऐसा बुनियादी ढांचे विकसित कर रही है, जो आज की जरूरत पूरी करने के साथ भविष्य के लिए भी उपयोगी होंगे। दिल्ली में 4500 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जा चुक...