लखनऊ, नवम्बर 16 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में आपातकाल जैसा माहौल है। देखा जा रहा है, देश के लोगों पर एकरंगी विचारधारा थोपी जा रही है। इस तरह से थोपा जा रहा है कि उन चीजों के बारे में लोगों को बहस करनी पड़ रही है। उन बातों पर घरों में बैठकर चर्चा कर रहे हैं, सोच रहे हैं। ऐसी बातों की पहले कभी चर्चा नहीं थी, जिनकी आज होती है। भारत की पहचान विविधता की रही है। हम सभी भारतीय एक हैं। सबको एक साथ जोड़कर रखना है। एकरूपता लाने की जरूरत है। अखिलेश ने रविवार को बेंगलुरु में आयोजित विजन इंडिया प्लान, डवलप, एसेंट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि भाजपा सरकार हमारी हिन्दुस्तानियत पर संकट पैदा कर रही है। जिन बातों की पहले चर्चा नहीं होती थी उन्हें अब राजनीति में लाया जा रहा है। जिससे दूरियां पैदा हो रही है। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.