लखनऊ, जुलाई 23 -- Keshav Prashad Maurya: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, नीट परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई की है। मामले की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं तथा इस प्रकरण में कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की गई है ताकि अपराधियों को शीघ्र एवं कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है और सरकार उनके हितों की रक्षा के ल...