दुमका, जुलाई 24 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका शहर के वीर कुंवर सिंह चौक के पास गुरुवार को दुमका जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिल्ली में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। धरना प्रदर्शन कांग्रेस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि राजधानी दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। कहा कि पीएम मोदी और उनकी सरकार देश के युवाओं की आवाज को दबाना चाहती है। देश में पेपर लीक को रोककर मेहनत कर...