सहारनपुर, जुलाई 22 -- छुटमलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुज़तबा एडवोकेट ने केंद्र और भाजपा सरकारों पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लगातार हो रहे पेपर लीक को रोकने में नाकाम रही है । देश में युवा आत्महत्या कर रहा है जिसके ज़िम्मेदार केंद्र और राज्यो की भाजपा सरकारे है । राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मुजतबा ने कहा कि विगत दिवस राहुल गांधी, प्रिंयका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओ को बर्बरता पूर्वक लाठिया फटकार कर सड़को पर घसीट कर थानो में बंद करना निंदनीय है। कहा नेता प्रतिपक्ष के साथ दुर्व्यवहार कर केंद्र सरकार इस आंदोलन को रोकने का नाकाम प्रयास कर रही है अब देश का युवा जाग उठा है और ये चिंगारी भड़क उठी है जो रुकने वाली नहीं है । यह भी पढ़ें- मुन...