नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश के सबसे बड़े आईपीओ 'जियो प्लेटफॉर्म्स' ने बाजार में आते ही नया इतिहास रच दिया है। बुधवार को आईपीओ खुलने के पहले ही दिन निवेशकों ने इस पर जमकर पैसा बरसाया और महज 100 मिनट के भीतर ही इसके लिए आरक्षित शेयर पूरी तरह बुक हो गए। कुल 30,213 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए पहले दिन 74,610 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं। इसके साथ ही यह अब तक का सबसे तेजी से पूर्ण अभिदान पाने वाला देश का पहला आईपीओ भी बन गया है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक आईपीओ को 3.01 गुना अभिदान मिला। निवेशकों ने पेश किए गए 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 59.44 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। आईपीओ के लिए 30.5 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह आईपीओ 23 अक्तूबर को खुला रहेगा और 28 अक्तूबर को शेयर बाजार में स...