कानपुर, मई 21 -- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी। मोतीझील स्थित राजीव वाटिका में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राजीव के आदर्शों पर चलने एवं लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी देश के महानायक थे। उन्होंने आधुनिक सोच, सूचना तकनीक और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया। हर युवा उनके सपनों के भारत को याद करता है। यहां पवन गुप्ता, भूधर नारायण मिश्रा, संजीव दरियाबादी, ताराचंद रुद्राक्ष, संतोष मिश्रा, राकेश चौहान, प्रतिभा अटल पाल, विकास अवस्थी, शीलू श्रीवास्तव, केश साहू, मानेश दीक्षित आदि रहे। यह भी पढ़ें- शहादत दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व पीएम यह भी पढ़ें- पूर्णिया : पुण्यतिथि ...