रांची, फरवरी 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 17 फरवरी को टेक्निकल बीड ओपनिंग की प्रक्रिया संपन्न हुई। झारखंड स्टेट आरोग्य समिति के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन की अध्यक्षता में बीड ओपनिंग कमेटी की बैठक हुई। नई बीमा पॉलिसी जल्द से जल्द शुरू करने के लिए बीमा कंपनियों का चयन किया जाना है। इस योजना के तहत देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में वास्तविक प्राप्त या सीजीएचएस दर के आधार पर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पारदर्शिता और मानकीकरण सुनिश्चित किए जा सकेंगे। इसमें सीएमसी वेल्लोर, एआईजी हैदराबाद, टाटा ग्रुप के सभी अस्पताल, आईएलबीएस नई दिल्ली, राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर दिल्ली, नारायणा इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज बेंगलुरु, अपोलो हॉस्पिटल्स चेन्नई, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.