आजमगढ़, अगस्त 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वाधीनता दिवस के पूर्व दिवस 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर हरिऔध कला केन्द्र में अभिलेख/चित्र प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का शुभारंभ कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान एवं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से किया। डाक्यूमेंटरी मूवी के माध्यम से विभाजन की मानवीय त्रासदी का प्रसारण किया गया। विस्थापित परिवार के सदस्यों द्वारा अनुभव एवं वृतांत को सुनाया गया एवं उनके साथ त्रासदी के दौरान प्रार्णोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में 02 मिनट की मौन श्रद्धाजलि दी गयी। यह भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका पर भाजपाइयों ने निकाला मौन जुलूस संगोष्ठी की विषय वस्तु विभाजन विभीषिका दिवस पर आयोजित संगोष्ठी कारागार मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्...