आगरा, मई 27 -- कांग्रेस के जिला शिविर कार्यालय व मोहनपुरा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पंडित नेहरू के द्वारा देश की आजादी व विकास में योगदान को भी याद किया। मुख्य अतिथि जिला कोआर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य व फ्रंटल कोआर्डिनेटर ममता राजपूत मौजूद थी। मंगलवार को मुख्य अतिथि चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। वे पंचशील के जनक और गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सूत्रधार भी। ममता राजपूत ने कहा नेहरू जी भारतीय लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने सदैव भारत की प्रगति और तरक्की के लिए प्रयास किया। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता व उच्च कोटि के विचारक थे। संचालन मुनेन्द्र पाल सिंह राजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.