देश के प्रथम प्रधानमंत्री की मनायी गयी पुण्यतिथि
दरभंगा, मई 27 -- दरभंगा,। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, बलभद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अर्बन के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पीसीसी ऑब्जर्वर रजनीकांत पाठक भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने लोकतंत्र, शिक्षा, वैज्ञानिक सोच एवं औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी, जिसे देश सदैव याद रखेगा। श्रद्धांजलि सभा के बाद संगठन सृजन साथी सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान एवं बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- नेहरू की पुण्यतिथि पर मुंगेर में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेसजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.