पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय हनुमान दल की शपथ ग्रहण एवं प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक अमित कुमार एवं विशिष्ट अतिथि आभान अखाड़ा के विमलेश दास एवं सीए संजय अग्रवाल रहे। मातृशक्ति से डॉ. अनुरीता सक्सेना व राष्ट्रीय हनुमान दल के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सक्सेना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वैभव ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता और संरक्षक मंडल के स्वतंत्र देवल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता पर जागरूकता दिखाई। मुख्य वक्ता प्रचारक अमित कुमार ने संघ की स्थापना से लेकर 100 वर्ष की यात्रा और अखंड भारत की परिकल्पना पर प्रकाश डाला। सीए संजय अग्रवाल ने कहा कि हिंदू राष्ट्र कोई कहने की नहीं, बल्कि महसूस करने की दरकार है। संरक्षक मंडल के अमनदीप जोली भी रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष आ...