अलीगढ़, जुलाई 28 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। देश की अपनी पहली एआई आधारित टिकाऊ खेती पायलट की शुरुआत सोमवार को अलीगढ़ से हो गई। गभाना तहसील के गांव दरगवा स्थित जेवर मॉडल फार्म में इस पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन स्टेट ट्रांसफॉरेमेशन कमिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने किया। प्रोजेक्ट का संचालन फॉर्चून राइस लिमिटेड व वियतनाम की राइनन टेक्नोलॉजी द्वारा किया जा रहा है। एआई आधारित टिकाऊ खेती पायलट का उद्घाटन के बाद आईसीएआर, आईएआरआई के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. अशोक कुमार सिंह, ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश गोयल, अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह, राइनन टेक्नोलॉजिस सिंगापुर और वियतनाम के प्रतिनिधि, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। साइंटिफिक डायरेक्टर डा. आकाश भलोटिया ने बताया क...