नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- देश के नंबर 1 मैनेजमेंट संस्थान आईआईएम अहमदाबाद का पीजीपी 2028 बैच का प्लेसमेंट शानदार रहा है। समर प्लेसमेंट के पहले क्लस्टर में 85 से अधिक ऑफर दिए गए हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (आईआईएम अहमदाबाद) को भारत सरकार की एनआईआरएफ रैंकिंग में पहला स्थान दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रतिष्ठित संस्थान के मैनेजमेंट छात्रों को कंसल्टिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, फाइनेंशियल एडवाइजरी, प्राइवेट इक्विटी और ऑपरेशंस कंसल्टिंग जैसे क्षेत्रों में 85 से अधिक पदों के लिए ऑफर दिए हैं। पहला क्लस्टर 23 अक्टूबर 2026 को हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित किया गया था जिसमें कंपनियों को ऑनलाइन और व्यक्तिगत रूप से शामिल होने का ऑप्शन दिया गया था। बताया जा रहा है विद्यार्थियों को अच्छे पैकेज ऑफर हुए हैं।किन कंपनियों ने दिए ऑफर पह...