बलिया, जुलाई 22 -- बलिया, संवाददाता। खरीफ की मुख्य फसल धान की रोपाई का पिक सीजन चल रहा है। जबकि मक्का की बुआई पूर्ण हो चुकी है। लेकिन अब तक फसल बीमा का पोर्टल नहीं खुला है। जबकि बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है, जिसमे अब सिर्फ नौ दिन शेष बचे हैं। पोर्टल बंद होने से किसानों में भारी आक्रोश है। सूत्रों की मानें तो यह उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के चार राज्यों राजस्थान, झारखंड, हरियाणा में भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का ऑनलाइन पोर्टल अब तक नहीं खुला है, जिसके चलते किसान बीमा नहीं करा पा रहे हैं। किसान कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शासन-प्रशासन की ओर से हर साल समय पर पोर्टल खोले जाने का दावा किा जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। अधिकांश वर्षों में सर्वर डाउन, तकनीकी खामी और पोर्टल न खुलने की समस्या आना या रहन...