देश के कई हिस्सों में खराब मौसम से गुरुवार को आधा दर्जन उड़ानें लेट रहीं।
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। देश के कई हिस्सों में खराब मौसम से गुरुवार को आधा दर्जन उड़ानें लेट रहीं। वे देरी से लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (बाबतपुर हवाई अड्डे) पर पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। एयरपोर्ट के अफसरों ने बताया कि मुंबई से स्पाइस जेट की उड़ान करीब डेढ़ घंटे रही। पुणे की उड़ान लगभग 1.25 घंटे देरी से पहुंची। बेंगलुरु से इंडिगो का विमान 15 मिनट देरी से उतरा। इसी तरह बेंगलुरु से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान करीब दो घंटे लेट रही। मुंबई से इंडिगो का विमान 15 और दिल्ली से 30 मिनट लेट रहा। अधिकारियों ने बताया कि देश के कई हिस्सों में मौसम खराब है। यह भी पढ़ें- मौसम: 91 की रफ्तार से चली आंधी में उड़े सैकड़ों पेड़-पोल और शेड इसका सीधा असर उड़ानों पर पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.