नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- फाइनेंशियल ईयर 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार कंपनियों का डेटा सामने आ गया है। एक बार फिर इस सेगमेंट को टाटा मोटर्स ने टॉप किया। वहीं, MG मोटर्स दूसरी पोजीशन पर रही। टॉप-5 की लिस्ट में महिंद्रा, हुंडई और BYD का नाम शामिल रहा। वहीं, विनफास्ट के लिए भी आंकड़े ठीक रहे। हालांकि, अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला के लिए ये आंकड़े काफी चिंताजनक रहे। दरअसल, टेस्ला ने सितंबर 2025 से भारतीय बाजार में अपनी कार की डिलीवरी शुरू की थी। ऐसे में FY2026 के लिए उसे 7 महीने का वक्त मिला, लेकिन वो इस दौरान सिर्फ 342 यूनिट ही बेच पाई। कंपनी अभी भारतीय बाजार में सिर्फ सिंगल मॉडल Y बेच रही है। वहीं, इस कार को पहले ही महीने 60 से ज्यादा ग्राहक मिले थो। जबकि कंपनी को 600 से ज्यादा यूनिट की बुकिंग भी हासिल की है। बता दें कि मॉडल Y की...