नई दिल्ली, मई 16 -- मौसम विभाग ने इस बार मानसून के जल्द दस्तक देने का अनुमान लगाया है। पूर्वानुमान है कि मानसून इस साल फिर केरल में जल्दी पहुंचेगा और यह 26 मई के आसपास राज्य में प्रवेश करेगा। आमतौर पर एक जून के आसपास मानसून भारत के दक्षिणी छोर पर दस्तक देता है। अगर यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो यह लगातार तीसरी बार बार होगा, जब वह समय से पूर्व आयेगा। पिछले साल मानसून 27 मई को और 2024 में 31 मई को केरल पहुंचा था। मौसम विभाग ने इस बार अल-नीनो इफेक्ट की वजह से बारिश में कमी और कई इलाकों में सूखा पड़ने की भी आशंका जताई है।सुपर इल नीनो का प्रभाव मौसम विभाग ने आगाह किया है कि इस बार सुपर अल नीनो इफेक्ट की वजह से कई इलाकों में सूखे की स्थिति बन सकती है। बता दें कि समुद्र के सतह का तापमान बढ़ने से अल-नीनो की स्थिति बनती है। इससे पूरी दुनिया ...