गोंडा, मार्च 23 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज के विज्ञान परिसर में सोमवार को शहीद दिवस पर पदयात्रा, श्रम दान और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रो. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम का भाव सम्मान का भाव रखना चाहिए और संकल्प लेना चाहिए कि अपने जीवन में सदैव राष्ट्र के प्रति सकारात्मक कार्य करेंगे एवं राष्ट्र धर्म निभाएंगे। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 23 मार्च 1931 में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजी सत्ता ने फांसी के फंदे पर लटका दिया था। तीनों अमर शहीदों ने हंसते-हंसते देश पर अपनी जान न्योछावर कर दी। प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि तीन महान विभूतियों अमर बलिदान भारत की स्वतंत्रता में मील का पत्थर बने और पूरा देश अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध खड़ा...