नई दिल्ली, फरवरी 28 -- इस साल मार्च से मई महीने के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में लू से प्रभावित दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अपने मासिक पूर्वानुमान में यह जानकारी दी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने बताया कि मार्च-अप्रैल-मई के दौरान लू की बढ़ती संभावना विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों के लिए जोखिम पैदा कर सकती है। इन हिस्सों में चलेंगी गर्म हवाएं आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दक्षिणी और पूर्वी महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिमी बंगाल में गंगा के मैदान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक और उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में लू का कहर हो सकता है। आईएमडी के महानिदेश...