भभुआ, मार्च 24 -- चैनपुर के नौघरा में समृद्धि यात्रा के दौरान योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा पहले वाला सब गड़बड़ करता था, वर्ष 2005 से हमलोगों ने लगातार विकास करने का काम किया है (समृद्धि यात्रा) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। यहां हमलोगों ने खूब काम किया है। पहले वाला लोग सब गड़बड़ करता था। वर्ष 2005 में जब से एनडीए की सरकार बनी हमलोगों ने लगातार विकास करने का काम किया है। यह बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही। वह समृद्धि यात्रा के तहत चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के नौघरा में मंगलवार को पहुंचे थे। 161 योजनाओं का उद्घाटन और 43 योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री खेल मैदान परिसर में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा आपलोग तो जानते ही है 24 नवंबर 2005 को एनडीए की...