देश के अंदर सारा सिस्टम उचित दिशा में काम कर रहा : अंबेकर
विकासनगर, जून 3 -- आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने कहा कि संघ का ध्येय राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाना है। राष्ट्र के नागरिकों के व्यक्तित्व निर्माण, स्वयं सेवक तैयार करने के लिए देशभर में 88 हजार दैनिक शाखाएं लगाई जाती हैं। संघ का लक्ष्य हर गांव की हर बस्ती में दैनिक शाखा लगाकर लोगों के मन में राष्ट्र प्रथम की भावना पैदा करना है। इसके लिए शताब्दी वर्ष में संघ देश के हर परिवार तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए पंच परिवर्तन के सिद्धांत पर जोर दिया जा रहा है। सामाजिक सदभाव बैठकों के माध्यम से समाज में फैले जातिवाद के जहर को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। अंबेकर ने कहा कि संघ एक सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन है, जो देश हित और समाज हित को सर्वोपरि मानता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.