गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस गैर जिम्मेदार राजनीतिक आचरण का परिचय दे रही है। कांग्रेस आज देश में अराजकता का पर्याय बनती जा रही है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए वह लोकतंत्र, देश की जनभावनाओं और चुनी हुई सरकारों के खिलाफ अस्थिरता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रही है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से कांग्रेस की ओर से किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है और अव्यवस्था का माहौल बन रहा है। कांग्रेस को देश में अराजकता फैलाने से बाज आना चाहिए।

कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शनों पर जताई नाराजगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में प्रवास के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जिस तरह के ग...