नई दिल्ली, जुलाई 25 -- भारतीय मार्केट में माइलेज का सीधा मतलब बचत से होता है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच मिडिल क्लास और बजट-कॉन्शस ग्राहकों के लिए कार चुनते वक्त सबसे बड़ा पैमाना उसकी 'फ्यूल एफिशिएंसी' ही होता है। हालांकि, भारतीय मार्केट में ऐसी कई शानदार कारें मौजूद हैं जो न सिर्फ जेब पर हल्की पड़ती हैं, बल्कि माइलेज के मामले में भी दमदार प्रदर्शन करती हैं। ये कारें 25 से लेकर 28 किमी/लीटर से ज्यादा का सर्टिफाइड माइलेज देती हैं। आइए जानते हैं भारत की उन 5 सबसे 'फ्यूल एफिशिएंट' कारों के बारे में, जो कम तेल में लंबी दूरी तय करने के लिए जानी जाती हैं।मारुति सुजुकी विक्टोरिस मारुति की यह मिड-साइज एसयूवी माइलेज के मामले में इस वक्त देश की सबसे आगे रहने वाली कार बनी हुई है। इसका पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन 28.65 किमी/लीटर का शानदार माइले...