नई दिल्ली, फरवरी 3 -- मारुति सुजुकी इंडिया के लिए जनवरी 2026 के आंकड़े बेहद शानदार रहे। कंपनी ने पिछले महीने कुल 2.36 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं। जबकि जनवरी 2025 में ये आंकड़ा 2.23 लाख यूनिट का था। कंपनी के पोर्टफोलियो की देश की सबसे सस्ती कार एस-प्रेसो और ऑल्टो हैं। मिनी सेगमेंट की इन दोनों कारों ने शानदार सेल्स दर्ज की है। दरअसल, इन दोनों की पिछले महीने कुल 14,268 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2025 में इनकी 14,247 यूनिट बिकी थीं। बता दें कि ऑल्टो की शुरुआती कीमत 3.50 लाख रुपए और एस-प्रेसो की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपए है।मारुति ऑल्टो K10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस ऑल्टो K10 कार कंपनी के अपडेटेड प्लेटफॉर्म Heartect पर बेस्ड है। इस हैचबैक में न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। ये इंजन 49kW(66.62PS)@5500rpm का पावर और 89Nm...