भदोही, मार्च 16 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के जेठूपुर गांव में सोमवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे। इस दौरान गत माह शहीद अग्निवीर जवान धीरज गुप्ता को श्रद्धांजलि दी। साथ ही स्वजनों के आंसू पोंछते हुए दो लाख रुपये की आर्थिक मदद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उनकी माता जय देवी को दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश की सुरक्षा का मजाक बना दिया है। अब सेना के जवानों को भी संविदा पर रखा जा रहा है। शहीद स्वजनों के आंसू पोंछने कोई नहीं आया। आरोप लगाया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकारें जाति और धर्म देखकर लोगों की मदद कर रही हैं। पार्टी मुखिया एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने जवानों को बड़ा सम्मान दिया था। सपा अग्निवीर भर्ती का विरोध करती है और अब तक भर्ती जवानों को नियमित करने की मांग सर...