देश की समाओं को अभेद्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : अमित शाह
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की सभी सीमाओं को अभेद्य बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट बॉर्डर की अवधारणा के साथ सीमाओं को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने और सीमांत क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने पर मोदी सरकार काम कर रही है। अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर सिलीगुड़ी पहुंचे केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार सीमाएं सुरक्षित बनाने को चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात सुरक्षाबलों के जवानों और उनके परिजनों का कल्याण केंद्र सरकार की पहली प्राथमिकता है। केंद्रीय गृह मंत्री ने शनिवार को उत्तरी बंगाल में संवेदनशील राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था, सीमाओं को और सुदृढ़ कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.