नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- न्यू कार सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) में अब 3 दर्जन से ज्यादा कार शामिल हो चुकी हैं। इन कारों का भारतीय कंडीशन के हिसाब से टेस्ट किया जाता है। जिसमें मिलने वाली रेटिंग इन कारों को भारतीय सड़कों पर सुरक्षित बनाती है। इस लिस्ट में वैसे तो 38 कारों को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। फिर भी इसमें सबसे ज्यादा स्कोर हासिल करने वाली कारों की लिस्ट में महिंद्रा XEV 9e और टाटा हैरियर EV का नंबर आता है। इन दोनों ने एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए एक जैसा स्कोर किया है। चलिए एक बार इस लिस्ट पर नजर डालते हैं। भारत NCAP की सबसे सेफ कारों की बात करें तो महिंद्रा XEV 9e को एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 32 पॉइंट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 45 पॉइंट मिले। इस तरह इसने 81 में से 77 पॉइंट के साथ एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए ...