नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने अगस्त 2026 सेल्स का डाटा रिलीज कर दिया है। कंपनी ने बीते महीने कुल 2,19,220 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो अगस्त 2025 की 1,80,683 यूनिट से 21.3% ज्यादा है। इस कुल बिक्री में 1,80,078 यूनिट की घरेलू बिक्री, अन्य ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) को बेची गई 5,298 यूनिट और 33,844 यूनिट का एक्सपोर्ट शामिल था। कंपनी के लिए अलग-अलग सेगमेंट में कई कारों का दबदबा देखने को मिला। इसमें वैन सेगमेंट में मारुति ईको नंबर-1 रही। पिछले महीने इसकी 10,785 यूनिट बिकीं। जबकि, अगस्त 2026 में 11,961 यूनिट बिकी थीं। ईको देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी है। इस यूटिलिटी व्हीकल को 5-सीट, 6-सीट वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,20,600 रुपए है। इतना ही नहीं, इसे पेट्रोल के ...