नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- मारुति सुजुकी की पॉपुलर वैन ईको को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी सितंबर, 2026 की बात करें तो इसे 11,040 लोगों ने खरीदा। इस बिक्री के दम पर मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) वैन सेगमेंट में देश की बेस्ट-सेलिंग कार भी बन गई। हालांकि, इसी दौरान ईको के एक्सपोर्ट में भारी कमी दिखाई दी। इस दौरान ईको ने 32.05 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 530 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि ठीक एक साल पहले यह आंकड़ा 780 यूनिट था। बता दें कि इसे वैन सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी माना जाता है।बाहर से ऐसी दिखती है ईको मारुति सुजुकी ईको का केबिन काफी ऊंचा और बड़ा है। इसमें पैसेंजर्स के लिए शानदार हेडरूम और लेगरूम मिलता है। फीचर्स की बात करें तो टूर वी में एक मॉडर्न डिजिटल इंस्ट्र...