नई दिल्ली, मार्च 5 -- देश की सबसे सस्ती कार मारुति एस-प्रेसो है। बीते साल फेस्टिव सीजन के दौरान जब GST 2.0 लागू किया गया था, तब कंपनी ने इसकी कीमत में कटौती करने के साथ एडिशन कटौती भी की थी। जिसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत घटकर 3.50 लाख रुपए हो गई थी। अब कंपनी इस महीने यानी मार्च में इस पर 37,000 रुपए के बेनिफिट दे रही है। ग्राहकों को इसके सभी वैरिएंट पर 10,000 रुपए तक के कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए के एक्सचेंज या 25,000 रुपए के स्क्रैपेज बेनिफिट और 2,500 रुपए तक के कॉर्पोरेट ऑफर दे रही है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 3.50 लाख रुपए से 5.25 लाख रुपए तक हैं। यह भी पढ़ें- 360deg कैमरा, ADAS 2, 6 एयरबैग और 5-स्टार सेफ्टी; मारुति ने इस SUV को किया सस्तामारुति एस-प्रेसो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस इस कार में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है...